- Hindi News
- National
- Jhanjhapur News Two Seriously Injured In An Auto Bike Collision Dmch Refer
ऑटो-बाइक की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच रेफर
लखनौर थाना के राम चौक के पास बाइक ऑटो की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दाेनाें काे स्थानीय लखनौर पीएचसी के एंबुलेंस ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज की गई है। दोनों भाई की हालत गंभीर रहने के चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। दोनों भाई लखनौर थाना के चंद्रबोनी गांव निवासी उपेन्द्र चौपाल के 22 वर्षीय पुत्र मदन कुमार और 16 वर्षीय पुत्र रतन कुमार हैं। दोनों खाली रसोई गैस सिलेंडर के साथ लखनौर एजेंसी पर गैस लेने आ रहे थे कि अचानक राम चौक के पास आते ही आॅटो और बाइक के बीच टक्कर होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, आॅटो चालक फरार बताया जाता है। वहीं दूसरी एक और दुर्घटना में कन्हौली गांव निवासी पप्पू राय भी गंभीर रूप से घायल है।बताया जाता है कि कन्हौली स्थित टाटा मोटर्स के पास एन एच 57 पर पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार युवक पप्पू घायल हो गया है। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है।
अनुमंडल अस्पताल में भर्ती घायल।