पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Benipatti News Two Sides Fight Over Old Enmity In Barah Of Arera 11 Injured

अरेर के बरहा में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरेर थाना क्षेत्र के बरहा गांव में बीते बुधवार की शाम आपसी रंजिश व पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बेनीपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायलों में एक पक्ष की रानी देवी, अमृता देवी, ममता, मुनेश्वरी और इलेंद्र कामत और दूसरे पक्ष के अजित व अन्य शामिल हैं। इस संबंध में इलेंद्र कामत की प|ी रानी देवी बने अरेर थाने में मनोज मंडल सहित 12 लोगों के खिलाफ मारपीट कर छिनतई करने का आरोप लगाते हुए अरेर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं मनोज कुमार मंडल ने लक्ष्मी कामत सहित 10 लोगों के खिलाफ में चाकू व डंडा से मारपीट कर दर्जन लोगों को जख्मी करने और उषा देवी के गले से 20 ग्राम सोने के चेन की छिनतई कर लेने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। अरेर थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेनीपट्‌टी पीएचसी में घायलों का उपचार करते डाॅक्टर।
खबरें और भी हैं...