पंडौल में दो पक्षों में मारपीट, 3 लोग घायल
पंडौल | सकरी थाना क्षेत्र के महाराजी पोखर पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इसमें तीन घायल हो गए, दो की स्थिति गंभीर है। सकरी पूर्वी पंचायत के नवादा महाराजी पोखर निवासी शांति देवी के बयान पर सकरी थाना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरोध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदिका ने बताया कि शाम अपने घर पर थी उसी समय गांव के ही चंदे मुखिया नशे की हालत में उसके पास गया और रंग खेलने को कहने लगा। शोर मचाने पर उनके पति महेंद्र मुखिया वह पुत्री समेत अन्य लोग वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। उसी समय चंदे मुखिया के बेटे समेत अन्य लोग वहां पहुंच गाली गलौज देते हुए उन लोगों को मारने पीटने लगे।
बलाट में शराबी गिरफ्तार
राजनगर| थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर बलाट गांव निवासी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। उस पर में शराब के नशे में गांव में बवाल किए जाने का आरोप है। थाना पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई जांच में पंकज द्वारा शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।