- Hindi News
- National
- Jainagar News Vehicle Rammed Into A House While Dragging A Woman In Order To Learn A Vehicle Death
वाहन सीखने के क्रम में महिला को घसीटते हुए घर में घुसा वाहन, मौत
लापरवाही
थाना से एक किमी दूर बस्ती पंचायत स्थित जगेश्वर नाथ मंदिर के ठीक सामने एक छोटे से मैदान में एक युवक स्कार्पियो सीखा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन मैदान से बाहर सड़क पर आकर किनारे में स्थित एक मकान में ग्रिल तोड़कर घुस गया। पवित्रता देवी मसूरी देखने खेत जा रही थी। अनियंत्रित वाहन उन्हें अपने चपेट में ले लिया। महिला को घसीटते हुये मकान का ग्रिल तोड़ते हुए अंदर चला गया। महिला को दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते मे ही नरार के पास पवित्रता देवी ने दम तोड़ दिया।
आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
बिलखते परिजन
टायर जलाकर प्रदर्शन करते लोग
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन का फ्रंट ग्लास
आक्रोशित लोगो ने दुर्गा मंदिर के निकट बाई पास सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के वाहन पर पथराव किया। पथराव से पुलिस वाहन का फ्रॉन्ट ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया की मामले को गम्भीरता से जांच की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जाएगा।