बेला गांव में मारपीट, 13 के खिलाफ प्राथमिकी
मारपीट कर घर जला देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के बेला गांव के मनोज राम द्वारा थाना में दिनेश राम, अशर्फी राम, रंजीत राम, चौठी राम, सीता देवी सहित 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि पांच मार्च को मनोज राम अपने परिवार के सदस्य के साथ गाड़ी से भांजा के मुंडन संस्कार के लिए मुनी बाबा स्थान जा रहे थे। उसी क्रम में सड़क से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। सभी आरोपी मनोज राम के घर लाठी डंडा हथियार से लैस होकर पहुंचकर मारपीट करने लगे।