- Hindi News
- National
- Ghoghardiha News Vishnu Mahayagya Begins For World Welfare In Manhi Baltherwa
मैनही बलथरवा में विश्व कल्याण के लिए विष्णु महायज्ञ शुरू
_photocaption_घोघरडीहा | प्रखंड के मैनही बलथरवा में ग्रामीणों के सहयोग से विश्व कल्याण के लिए श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं गांव के पश्चिम गेहुआं नदी से पवित्र जल बोझकर गांव का परिभ्रमण करते हुए यज्ञशाला पंहुचे। जहा यज्ञशाला में आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही विधि पूर्वक हवनकुंड में आहुति प्रारंभ हुई। यज्ञशाला से निकलने वाली वेद ध्वनि से आसपास क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में युवाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष गौड़ी शंकर यादव, महादेव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि विश्वशांति के लिए आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का 21 मार्च को पूर्णाहुति दी जाएगी। इस दौरान वृंदावन के रास, कथा प्रवचन की व्यवस्था भी की गई है। यज्ञ स्थल पर विशाल मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसमे मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, ड्रैगन झूला सहित कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध है।*photocaption*