मधवापुर में सड़क पर जलजमाव, लोग परेशान
बारिश के एक सप्ताह बाद भी मुख्यालय पंचायत की मुख्य सहित कई ग्रामीण सड़कें नारकीय बनी हुई है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनांतर्गत एक दिन पहले शाम की वार्ड संख्या छह में नाले की खुदाई। रात में हुई मूसलाधार बारिश सड़क पर पसर गया नाले की मिट्टी।पुनः दूसरे दिन शनिवार को बारिश हो गई। जिसके कारण मधवापुर ब्रम्हपुरी मुख्य पथ में वसंत चौक, कन्हैया बहार चौक, सुतापट्टी रोड थाल कादो से पट गया। चौक पर जल जमाव और कीचड़ से पंचायत वासी सहित सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांव के हजारों लोगों को जान जोखिम में डालकर पैदल, साइकिल एवं बाइक से सफर करना पड़ रहा है। कीचड़ से सराबोर इस सड़क से गुजरने में लोग घबराने लगते हैं। काफी लंबी दूरी में इसपर थाल कादो एवं जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके किनारे के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी तरह पंचायत के वार्ड संख्या पांच महादलित बस्ती में, छह के अल्पसंख्य मोहल्ले में एवं सात,आठ एवं नौ में मुख्य पथ पीएम सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वार्ड संख्या 11 में घुटने भर पानी और कीचड़ लगा हुआ है। बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि जल्द ही पंचायत सचिव को वार्ड विकास क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया जाएगा।