पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhnaur News We Got Nitesh To His Village Then How He Died Should Be Investigated Chief

नीतेश काे हमने उसके गांव पहुंचवाया, उसके बाद उसकी मौत कैसे हुई, जांच हो : मुखिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनौर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 21 वर्षीय नीतेश कुमार भंडारी हत्या मामले के नामजद आरोपी मधेपुर थाना क्षेत्र के बाथ पंचायत के मुखिया सुभाष झा ने शनिवार को एसपी को आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। चौधरी टेंट हाउस सोनबरसा से अपने रिस्क पर होली के दिन डीजे मंगाने के आरोप को मुखिया सुभाष झा ने झूठा, बेबुनियाद और सत्य से परे बताया है। सुभाष झा ने घटना की वास्तविक सच्चाई का उल्लेख करते हुए कहा है कि नीतेश कुमार भंडारी उर्फ गुब्बा होली के दिन अत्यधिक शराब पी रखी थी। नशे में धुत्त होकर अनायास वह बाथ गांव पहुंच गया था। नशे में उठकर वह बार बार सड़क पर गिर जाता था। जिस कारण उसके शरीर पर चोटें आई हो। सुजीत कुमार झा एवं सुधीर कुमार झा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए नीतेश कुमार भंडारी को नशे में बेसुध देखकर उसे उसके गांव सोनबरसा पहुंचा दिया। एफआईआर में नीतेश को शराब पिलाने, मारपीट करने, शव को गांव में फेंकने की बात को गलत बताया है। बाथ गांव में डीजे बजाने के दौरान घटना होने की बात को गलत और भ्रामक बताया है। वहीं मुखिया सुभाष ने इस संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन अपने आवास पर किया था। इसमें उन्होंने हर तरह की जांच में सहयोग करने की बात कही है।

डीएसपी से मिले नीतेश के परिजन

झंझारपुर | सोनबरसा गांव निवासी नीतेश कुमार भंडारी के हत्यारे को गिरफ्तार कराने की मांग को लेकर पिता समेत अन्य लोगों ने झंंझारपुर में डीएसपी से गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि 11 मार्च को लखनौर थाना पुलिस पहुंची थी। वहीं, 12 मार्च को मधेपुर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज की गई।

नीतेश की मौत मामले में अभी अनुसंधान चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद ही हत्या के मामले का खुलासा हाे पाएगा।
अजीत प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष



बाथ में अपने आवास पर जानकारी देते मुखिया के परिजन।
खबरें और भी हैं...