पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bisphi News Will Go On Hunger Strike On Issues Related To Public Interest

जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनहित से जुड़े दस सूत्री मुद्दों को लेकर बिस्फी के विधायक प्रतिनिधि सह राजद के प्रवक्ता मो. इलियास आगामी 16 मार्च से अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस संबंध में उन्होंने अंचल अधिकारी बिस्फी सहित अन्य उच्चाधिकारी को पत्र दिया है। दिए गए पत्रों में उन्होंने कहा है कि अंचल अधिकारी बिस्फी द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों का नजर अंदाज करने और लोक सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत लोक शिकायत निवारण अधिनियम की अवहेलना करने और सरकारी आदेश का पालन नहीं की जा रहा है। दस सूत्री मांगों के निदान में उन्होंने कहा है कि लोक शिकायत निवारण अधिकारी के आदेशों के बावजूद त्वरित निष्पादन नहीं कर मामले को लटकाए हुए हैं। अतिक्रमण मुक्त कराए बिना झूठा प्रतिवेदन देने, बाढ़ राहत 2017 और 2019 के लाभुकों को बाढ़ सहायता राशि खाता में नहीं भेजे जाने, दाखिल ख़ारिज होने के बावजूद भू लगान रसीद नहीं काटे जाने और लगान से अधिक की राशि वसूल किए जाने सहित अन्य मुद्दे शामिल है।

विधायक प्रतिनिधि मो.इलियास ने बताया कि जनहित से संबंधित बातों को लेकर कई बार अंचलाधिकारी को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...