सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
मंगल देर शाम करीब आठ पर एनएच-57 पर फुलपरास पुरवारी टोला के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति (35) बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा। इधर घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास लाया गया। घायलावस्था एवं नशे की हालत में होने के कारण मरीज के बारे में चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसका कोई सगा संबन्धी भी इस दौरान अस्पताल तक नहीं पहुंचा था। कार्यरत चिकित्सक ने बताया कि बार बार स्थानीय थाना को घटना के संबन्ध में फोन पर सूचना देने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी अस्पताल नहीं पहुंचे। घायल व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज हेतु एम्बुलेंस से डीएमसीएच भेज दिया गया।