शिविर में 103 लोगों का किया गया इलाज
मोतिहारी | हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव में रविवार को गोखुला देवी मंगरू सिंह दातव्य होमियो क्लीनिक में लगभग 103 विभिन्न रोगों के असाध्य रोगियों का मुफ्त इलाज किया गया तथा सभी रोगियों के बीच मुफ्त दवा वितरित की गई। शिविर में क्रोनिक डीसिज, सायटिका, गठिया, चर्मरोग, एक्जिमा, ल्यूकोडर्मा, हेयर फॉल, टुनकी, सर्वाइकल ग्लौंडस, नस रोग, ल्यूकोरिया, मेस्टुअल प्रॉब्लम आदि रोगों के असाध्य रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया तथा उन्हें रोग से छुटकारा मिलने के लिए आस्वस्त करते हुए उन्हें दवाइयां वितरित की गई।