पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News 11 People Killed More Than A Hundred Injured Many In Critical Situation In District

जिले मेंे मारपीट, सड़क हादसे और डूबने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सौ से अधिक जख्मी, कई की स्थिति नाजुक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट, सड़क हादसा और डूबने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं सौ से अधिक लोग जख्मी हो गए। होली के दिन घायलों से सदर अस्पताल पूरी तरह भर चुका था। इलाज के बाद अधिकतर लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। नगर थाना क्षेत्र के बलुआ टाल के समीप मंगलवार को टैंपू दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के बसर खान, मोहित श्रीवास्तव, अमीर व हैदर अली शामिल हैं।

इसके अलावा घायलों की संख्या सौ से अधिक बताई गई है। इसमंे शिकारगंज थाना क्षेत्र की रीसा देवी, नगर थाना क्षेत्र के संजय कुमार, विक्रम सिंह, तब्बसुम प्रवीण, जितेंद्र कुमार, समीर कुमार, गोपालपुर निवासी मंजूर मियां, बलुआ निवासी लक्की कुमारी, जानपुल निवासी रेयासुदीन, छतौनी थाना क्षेत्र का चंदन कुमार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जितेंद्र कुमार, पीपराकोठी थाना क्षेत्र निवासी पम्मी कुमारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा निवासी मनीष कुमार, पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बासमती देवी, भोपतपुर ओपी क्षेत्र के बझिया गांव निवासी जहांपरी खातून, ग्यासूदीन, रौशन खातून, हासिन प्रवीण सहित अन्य घायल हो गए।

ईंट के ढेर में घुसी कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल

तेतरिया| राजेपुर थाना अंतर्गत राजेपुर रानी पट्टी पथ पर मोहन सिन्हा के आवास के निकट अनियंत्रित कार ईंट के ढेर में घुस गई। जिससे गाड़ी सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरपुर ले गए। रास्ते में ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की पुष्टि करते हुए मुखिया सिया सुंदरी देवी ने बताया कि मृतक मधुआहां वृत पंचायत के महमदपुर सागर निवासी सच्चिदानंद का 30 वर्षीय पुत्र शिवनाथ साह व चंद्रदीप राय का 29 वर्षीय पुत्र राम निवास राय था। जबकि घायल उसी गांव के गजेंद्र राय का पुत्र 20 वर्षीय मुकेश राय, केदार राय का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार व रानी पट्टी निवासी रामअवतार राय का 35 वर्षीय पुत्र रामबाबू राय हैं। उनका इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि होली के दिन चार मित्र अपने संबंधी के यहां रानी पट्टी गए थे। वहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। दोनों मृतक अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। घटना के बाद से मृतक रामनिवास के घर में कोहराम मचा हुआ है।

इधर, पोखरा में नहाने गया युवक डूबा, मछुआरों ने निकाला शव

रक्सौल| होली खेलने के बाद पोखरा में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। घटना की पुष्टि करते हुए हरैया थाना प्रभारी ध्रुपनारायन ने बताया कि रक्सौल के नेपाली स्टेशन निवासी जहीर मियां के बीस वर्षीय पुत्र रुस्तम अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर नेपाली स्टेशन स्थित पोखरा में नहाने गया था। जहां गहरा पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर मछुआरों को बुलाकर जाल से उक्त युवक का शव निकाला गया और परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पर पोखरा पर जहां स्थानीय ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ी। वही बीडीओ प्रशांत कुमार और सीओ उमेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर डूबे हुए युवक को जाल से निकलवाया। शव बरामदगी के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नाला में डूबने से बच्ची की मौत

संग्रामपुर| पश्चिमी मधुबनी पंचायत अंतर्गत पंचभिरवा चौबे टोला गांव में मंगलवार की दोपहर घर के समीप के नाले में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची संजीव चौबे की तीन वर्षीय पुत्री परी कुमारी है। परिजनों ने बताया कि होली के हुड़दंग में बच्ची घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद घर के समीप के नाले में डूबी पायी गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही हैं।

अनहोनी

नगर व मुफस्सिल थाना के अलावा रक्सौल, पीपरा, हरैया, संग्रामपुर और राजेपुर थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं, होली के दिन घायलों से पटा रहा सदर अस्पताल, कई स्वस्थ होकर लौटे घर

महमदपुर सागर गांव में रामनिवास की मौत के बाद रोती प|ी, बच्चे व मां।

7

6

5

4

3

2

1

यहां हुए हादसे

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढ़वा गांव निवासी अनिल कुमार पुरी सड़क हादसा में घायल हो गए थे। जिनकी मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गई।

रक्सौल के गम्हरिया निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ धामू सिंह की मौत हो गई। गले में गमछा के फंदा से मौत पर पहुंची रामगढ़वा थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पीपरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के 6 वर्षीय अजित कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हरैया ओपी क्षेत्र में ट्रेन से कटने से एक अज्ञात पुरूष की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए रखा है।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की डेढ़ वर्षीय बच्ची परी कुमारी की पानी में डूबने से मौत हो गई।

बंजरिया थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए रखा है।

नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 2 मोहल्ला में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कान्हीं टोला गांव निवासी रुदल महतो की प|ी कौशल्या देवी की मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...