14 लाख से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन
बंजरिया|सिसवा पूर्वी पंचायत की शाहबाद टोला में शुक्रवार को 14 लाख की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का विधायक डॉ शमीम ने उद्घाटन किया। वही उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय सिसवा से मुख्य सड़क तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया। मुखिया पति फैजुर्रहमान ने बताया कि इस गांव में सड़क की स्थिति काफी खराब थी। वही शिलान्यास किये गए सड़क का निर्माण अप्रैल तक कराने का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया तान्या प्रवीण, पंचायत समिति सदस्य जफीर आजाद चमन, फैजुर्रहमान, कमरे आजम, शेख हाफिज रफीक, महेंद्र यादव, ज्याउल हक आिद थे।