- Hindi News
- National
- Adapur News 150 People Tested For Cataract In Camp 30 Marked For Operation Free Treatment Will Be Done In Muzaffarpur Eye Hospital
शिविर में 150 लोगों की मोतियाबिंद की हुई जांच, ऑपरेशन के लिए 30 चिह्नित, मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज
आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी की स्मृति में गुरुवार को गम्हरिया खुर्द गांव में मुफ्त नेत्र व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डेढ़ सौ लोगों की मोतियाबिंद की जांच हुई। वहीं 30 लोगों की पहचान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए की गई। सभी लोगों का मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन करते हुए राम जानकी मंदिर गम्हरिया खुर्द के महंत बाबा गणेश दास ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है। पंडित काशी तिवारी अपने जीवन के अंतिम क्षण तक गरीबों की सेवा करते रहे आज उनकी याद में होने वाले आयोजन आने वाले दिनों में सेवा का मिसाल कायम करेगा । महंत दास ने कहा कि व्यस्त जिदगी में लोग गरीबों की सेवा करना भूलते जा रहे हैं। सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त हैं परंतु व्यस्त समय के कुछ क्षण गरीबों की सेवा में देनी चाहिए। गरीबी दूर होगी तभी समाज का विकास होगा। गरीबों की सेवा से सशक्त समाज का निर्माण होगा। हम स्वस्थ रहेंगे तभी सशक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। गायत्री परिवार के द्वारा जो जांच शिविर आयोजित की गई है वह सराहनीय है। इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। शिविर के माध्यम से गरीबों की निशुल्क जांच हो जाती है। चश्मा एवं दवाईयां मिल जाती है। जिनको ऑपरेशन का जरूरत होता है उसे निशुल्क आपरेशन कराई जाती है। कार्यक्रम संयोजक आचार्य संजय तिवारी ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया है। सेवा संघ गरीबों की सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहता है। जहां भी समाज को जरूरत होगी वहां हमेशा तैयार हैं। इस मौके पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता सुरेश प्रसाद , पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश दास, सामाजिक कार्यकर्ता व मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के कार्यालय प्रभारी सुमित कुमार ,वीरेंद्र महतो, नगीना राउत, नागेश्वर कुशवाहा, गणेश महतो, हरिलाल बैठा, शिक्षक मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। शिविर में मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल के नेत्र परीक्षण अधिकारी अनूप कुमार, सहायक गगन देव साह व विकास कुमार ने नेत्र जांच में सहयोग किया।
नेत्र जांच शिविर में मौजूद चिकित्सक व अन्य लोग।