2 बाइक की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट पुल के समीप हनुमान नगर कॉलोनी के पास दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को दो निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल निवासी शंकर साह के पुत्र रमेश कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल रमेश कुमार के पिता शंकर साह ने बताया कि रमेश बाइक से सामान खरीदने के लिए मोतिहारी जा रहा था। इस क्रम में उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह रुक कर बात करने लगा। तभी तेज रफ्तार से बाइक पर दो व्यक्ति पकड़ीदयाल की ओर आ रहे थे अाैर उन्हाेंने अनियंत्रित होकर रमेश की बाइक में ठोकर मार दी। दूसरी बाइक पर बैठे मधुबनीघाट के किशन दास के पुत्र विजय दास को भी चोट लगी है।