पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrhna News 2874 Bottle Of Liquor Bike And Car Seized Smuggler Yogendra Sahni Arrested By Police Sent To Jail

2874 बोतल शराब, बाइक और कार जब्त, तस्कर योगेंद्र सहनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढाका पुलिस ने चार जगहों पर की कार्रवाई कर 2730 बोतल नेपाली देसी व 144 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक व एक कार को जब्त किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। चारों ही मामलों में पुलिस द्वारा अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान मुफसिल थाना के भटहां गांव निवासी योगेंद्र सहनी के पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। वह मारुति से उतर कर भाग रहा था उस दौरान पकड़ा गया जबकि उसका एक और साथी भागने में सफल रहा। पहली कार्रवाई 8 मार्च की रात्रि ढाका के इस्लामिया चौक पर की गई, जहां मारुति सवार तस्कर पकड़ा गया। मारुति से 1770 बोतल शराब मिला। पुलिस वहां अभी कार्रवाई कर ही रही थी कि उसी समय मोटरसाइकिल से शराब लेकर एक दूसरा तस्कर भी वहां आ धमका। पर दूर से ही पुलिस को देखते ही वह अपनी गाड़ी व शराब छोड़ घनी बस्ती का लाभ उठा भागने में कामयाब रहा।

58 कार्टन नेपाली शराब के साथ बोलेरो जब्त, केस

तुरकौलिया| पुलिस ने छापेमारी कर बिजुलपुर बकसवा चौक से एक बोलेरो सहित 58 कार्टन विदेशी शराब जब्त की। तस्कर पुलिस को देख शराब तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि बिना नंबर के बोलेरो से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान शराब व गाड़ी को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने फरार तस्करों की पहचान कर ली है। रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मंझरिया गांव के अंगद कुमार उर्फ भुअर, राकेश कुमार, राजू सहनी व चुम्मन सहनी है।

पकड़े गए शराब व गाड़ी के साथ थाना परिसर में पुलिस के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...