दो पक्षों के बीच मारपीट में महिला समेत 3 घायल
थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में मंगलवार की रात होली के दौरान दो पक्षों के के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। डीलर गगन देव राम एवं राम स्वार्थ राम ने पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार गांव में लोग होली खेल रहे थे। इसी बीच रात करीब आठ किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के महिला सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों पक्षों के 11 लोगों को सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।