- Hindi News
- National
- Turkauliya News 3 Year Old Girl Dies Of Fever And Abdominal Pain Report Sought
बुखार और पेट दर्द से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, रिपोर्ट मांगी गई
तुरकौलिया|तेज बुखार व पेट दर्द से पीड़ित तुरकौलिया के बलही गांव के अर्जुन मांझी की 3 वर्षीय पुत्री अनम कुमारी की मौत इलाज के दौरान बेतिया में हो गई। शव को बेतिया मे ही दफना दिया गया। वहीं बेतिया से लौटे मृतका के दादा सीताराम मांझी को शंका है कि बच्ची की मौत करोना वायरस के चलते हुई है। इसका कहना है कि उसे बेतिया के चिकित्सकों ने इसकी संभावना जताई। यह बात सुनकर इलाके के लोग डरे हुए हैं। हालांकि पीएचसी प्रभारी डा. अनिल गुप्ता ने बताया कि यह अफवाह बेबुनियाद है। मेडिकल टीम के साथ शुक्रवार को बलही गांव गए थे। पीड़ित परिजनों से बात हुई है। ऐसी कोई बात नही है। फिलहाल बेतिया से जांच रिपोर्ट की मांग की गई है।