2 करोड़ 47 लाख की लागत से बनेगी 3.8 किमी सड़क
प्रखंड के अहिरौलीया पंचायत अंतर्गत तीन ग्रामीण सड़कों का शनिवार को कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत अहिरौलिया में 3.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 2 करोड़ 47 लाख होगी। निर्माण होने वाले सड़कों में कररिया चिरान से बंजरगी चौक अहिरौलिया 1.2 किमी सड़क का निर्माण 71 लाख की लागत से होगा। वहीं नोनिया टोली से बजरंगी चौक 1.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण 99 लाख की लागत से अाैर अहिरौलिया बाजार से मुर्दाघटी डुमरा तक 1.1 किमी लंबी सड़क का निर्माण 77 लाख की लागत से होगा। उक्त सड़क मेसर्स उत्सव कंस्ट्रक्शन, मेसर्स वैष्णवी कंस्ट्रक्शन बनाएगी। मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, कुमार केशवम, राजेश्वर यादव, संजय साह, कमलेश यादव, रामनुप राम राम एकबाल ठाकुर, सुमन पटेल, सजावल राम, श्रवण कुमार, दया ठाकुर, कुंदन कुमार, अजित सिंह, प्रमोद यादव, विकास कुमार गुप्ता, विनय राज, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।