‘स्कूलों में री एडमिशन फी लेना समाज के लिए कोढ़’
प्रखंड के शक्तिनगर रढ़िया के सीएमडी पब्लिक स्कूल का तृतीय वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन की मां चन्द्रमा देवी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंट डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने की। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एसीजीएम वन अजय कुमार मल्ल व एसीजीएम थ्री ऋषि कुमार गुप्ता व विद्यालय के चेयरमैन अमित कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व स्व मदन दुबे के तैल्य चित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया। एसीजीएम श्री मल्ल ने अपने संबोधन में शिक्षा में आगे आने का आह्वान किया। श्रीमती चन्द्रमा देवी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी प्रेरित किया। चेयरमैन अमित कुमार दुबे ने कहा कि री एडमिशन फी समाज के लिए कोढ़ है। इसे विद्यालयों में बंद करनी चाहिए। 400 से अधिक बालक-बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा में रोचक व प्रेरणादायक प्रस्तुतियों प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना लूटी। वहीं श्रेया शुक्ला, मुस्कान गुप्ता, नितेश कुमार, दीपक रंजन, सुमित कुमार, अर्जुन कुमार, डैवीड, पुष्कर, श्रेया कुमारी, स्नेहा, विनीता प्रिया, आर्या सहित कई छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।