पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News 39the Government Is On The Path Of Collision Rather Than Negotiating Solutions With Teacher Organizations39

‘शिक्षक संगठनों से बातचीत कर समाधान निकालने की बजाय टकराहट के रास्ते पर चल रही है सरकार’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक का अनिश्चितकालीन धरना, तालाबंदी व मूल्यांकन बहिष्कार गुरुवार को 17वें दिन जारी रहा। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम प्रसाद यादव ने की। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मी हो गयी है और अपनी हठधर्मिता में राज्य के शैक्षणिक वातावरण में नैराश्य उत्पन्न हो गया है। दमनकारी नीतियों
को अपनाते हुए शिक्षकों को डराने व धमकाने पर आ गयी है, जो दीर्घकालीन हित के लिए अच्छा नहीं है। वहीं, जिला सचिव नवल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक संगठनों से बातचीत कर समाधान निकालने के बजाय टकराहट के रास्ते पर चल रही है। मूल्यांकन कार्य बाधित है और तालाबंदी की वजह से पठन-पाठन ठप है। होली जैसे महापर्व पर कार्य दिवस का भुगतान भी नहीं किया गया है जो सरकार के महाहठधर्मिता का परिचायक है। इससे समाज के हाशिए पर रह रहे लोगों की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चोट पहुंचा रही है। नेताद्वय ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार को इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए व शिक्षकों की मांगों को मानकर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना चाहिए। धरना का संचालन संयुक्त सचिव विमल प्रकाश आर्य ने किया। मौके पर काशीनाथ त्रिपाठी, बुन्नीलाल ठाकुर, लोकेश कुमार पांडेय, अविनाश कुमार, मुकेश चौधरी, डॉ ललन यादव, किरण कुमारी, पारूल, र|ेश कुमार सिंह, मनोहर श्रीवास्तव, कीर्ति कुमारी, कुमारी सपना, ऋतु कुमारी, मो यासीन, मुकेश चंद्र सिंह, एखलाक अहमद, विपुल कुमार, रजी अहमद, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार, पुनम कुमारी, अनुपमा कुमारी, कुमारी अंजू, आनंदा कुमारी, हेमंत कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

अंबेडकर भवन के पास धरना को संबोधित करते संघ के अध्यक्ष व मौजूद अन्य।
खबरें और भी हैं...