पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News 4 Crooks From Moorthia With Fake Currency Of Rs 213500 Sent To Jail After Questioning

2,13,500 रुपए के जाली नोट के साथ मूर्तिया से 4 बदमाश धराए, पूछताछ के बाद भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाली भारतीय करेंसी के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 2 लाख 13 हजार 5 सौ रुपए का जाली नोट बरामद किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी आदापुर थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव से की गई। गिरफ्तार बदमाशों में मूर्तिया निवासी आस मोहम्मद, हरपुर थाना क्षेत्र के घोड़ासहन निवासी जुल्फकार आलम, रामपुर निवासी समसोदीन बैठा व दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी सिरजुल अंसारी शामिल हैं। उक्त जानकारी एसपी नवीन चंद्र झा ने शनिवार को दी। बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि मूर्तिया गांव में जाली नोट को छुपाकर रखा गया है। इसके आधार पर छापेमारी कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया व जेल भेजा गया।

जाली नाेट का पश्चिम बंगाल से है कनेक्शन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का तार पश्चिम बंगाल के मालदा से जुड़ा है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि मालदा से उक्त नोट को आदापुर लाया गया था। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में आश मोहम्मद पूर्व में भी जेल जा चुका है। आस मोहम्मद पांच वर्ष पूर्व नई दिल्ली में जाली नोट के साथ गिरफ्तार होने पर जेल गया था। वहीं जुल्फकार आलम दो वर्ष पूर्व जाली नोट के साथ समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पर गिरफ्तार होकर जेल गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि जेल में रहने के दौरान आस मोहम्मद का संपर्क जाली नोट के धंधेबाजों से हुआ था जिसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
खबरें और भी हैं...