मारपीट में 2 महिला समेत 4 लोग घायल, प्राथमिकी
नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार व बेलबनवा मोहल्ला में हुई मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी हेनरी बाजार निवासी संगीता सिंह ने दर्ज कराई है। इसमे उसने रंजीत सिंह, आशा देवी, रणवीर सिंह सहित अन्य को आरोपित किया है। कहा है कि उक्त आरोपिताें ने उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज किया अाैर उनके पुत्र राजा सिंह उर्फ रविरंजन सिंह पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। हल्ला सुनकर जब संगीता देवी व उसकी बेटी राजा को बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा घर में रखा 50 हजार रुपए नकदी व एक लाख का आभूषण छीनकर फरार हो गए। वहीं बेलबनवा निवासी तरुण कुमार तरुण ने मारपीट की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने बेलिसराय मोहल्ला निवासी अंशु कुमार, विशाल कुमार, ललन पटेल, विनोद कुमार, निकेश कुमार सहित सात-आठ अज्ञात को आरोपित किया है। कहा है कि वह मंशा माई स्थान के समीप गुरुवार को पूजा कर रहा था। इस दौरान आरोपित उससे 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसपर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।