पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrampur News 5 Arrested With 80 Liters Of Liquor At Daryapur Koirgawan In Sangrampur

संग्रामपुर के दरियापुर कोइरगावां में 80 लीटर शराब के साथ 5 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरियापुर कोइरगावां में पुलिस ने गुप्त रूप से छापेमारी कर दो बाइक पर ले जा रहे चुलाई शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अहिरगावां निवासी दीपक राम, रामकिशोर राम व अवधकिशोर यादव तथा गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव निवासी अजीम मियां व नाजिल आलम शामिल हैं। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि पांचों के पास से 80 लीटर चुलाई शराब के अलावे दो बाइक जब्त की गई।

शराब के साथ तस्कर धराया

बंजरिया | लक्ष्मण चौक के एक दुकान से तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लक्ष्मण चौक निवासी महाराजा पासवान है। जिसे जेल भेज दिया गया।

पिकअप से 43 कार्टन शराब जब्त

चकिया | पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव के सामने एनएच 28 पर छापेमारी कर पिकअप पर लदे 43 कार्टन शराब को जब्त किया। शराब टमाटर के कैरट के पीछे छिपा कर रखा गया था। जबकि तस्कर वाहन तथा शराब को छोड़ कर फरार हो गए।

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक व बीस लीटर देशी चुलाई शराब जब्त

पीपरा | पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पीपरा नया चौक के समीप एनएच 42 पर छापेमारी कर एक बाइक सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

संग्रामपुर में शराब के साथ पकड़े गए तस्कर।
खबरें और भी हैं...