पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phenhara News 63 Bottles Of English And 150 Bottles Of Nepalese Liquor Seized

63 बोतल अंग्रेजी व 150 बोतल नेपाली शराब जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 63 बोतल अंग्रेजी और 150 बोतल नेपाली शराब जब्त किया था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया सूचना मिली कि कालूपाकर में एक जगह शराब जमा किया गया है। जिसके बाद छापेमारी कर शराब जब्त किया गया। जबकि तस्कर भाग निकले। उनकी पहचान कर ली गई हैं। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइक के साथ शराब जब्त, तस्कर फरार

मोतिहारी | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव में बुधवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने विदेशी शराब बरामद किया है।
इस दौरान एक बाइक भी जब्त किया गया है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं फुर्सतपुर बैरिया गांव में शराब के नशे में हंगामा करते गुड्‌डु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि तस्कर को चिंहित किया जा रहा है। जल्द हीं उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शराब व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पताही | पुलिस ने पताही-शेखपुरवा मेन रोड से बुधवार की रात एक बाइक व चुलाई शराब के साथ दो शराब तस्कर को नशे की हालत में गिरफ्तार कर
जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर बड़का बलुआ गांव का मनोज कुमार एवं श्रीभगवान साह है। बताया कि दोनों शराब के नशे में धूत थे। उसे परसौनी कपूर गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया। दोनों बुलेट से शेखपुरवा की तरफ से 6 लीटर चुलाई शराब लेकर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें पकड़ा गया।

शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

भास्कर न्यूज | तुरकौलिया

तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के कवलपुर कांहीटोला मे शराब पीकर हंगामा कर रहे गांव के ही युवक तबरेज आलम को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर कवलपुर के मो. आबिद अली अंसारी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां उसने बताया है उक्त युवक शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए शोर मचा रहा था। जिसे पकड़ कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जब्त शराब।
खबरें और भी हैं...