- Hindi News
- National
- Motihari News 750 Cartons Of Foreign Liquor Confiscated For 80 Lakh Rupees
80 लाख रुपए की 750 कार्टन विदेशी शराब जब्त
उत्पाद विभाग ने मुफ्फसिल थाना के जमला से ट्रक पर लदे 750 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया है। जबकि ट्रक ड्राइवर व तस्कर फरार होने में सफल हो गया। जब्त शराब छह विदेशी ब्रांड का है। जिसका अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। जब्त विदेशी शराब की बड़ी खेप होली में खपाने के लिए सिंडिकेट के द्वारा मंगाया गया था। शराब को ट्रक से अनलोड करने से पहले हीं जब्त कर लिया गया। फिलहाल ट्रक सहित जब्त विदेशी शराब को उत्पाद कार्यालय में रखा गया है। उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि रात में हीं गुप्त सूचना मिली थी। इसी आलोक में उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चन्द्रा व अंगेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने जमला से ट्रक अनलोड करते विदेशी शराब को जब्त की है।