पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधुबन से 8184 बोतल शराब जब्त, 3 पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की अहले सुबह मधुबन मेला बाजार से भारी मात्रा में शराब जब्त किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मधुबन मेला बाजार से ट्रक पर लदा 341 कार्टन में 8184 बोतल शराब जब्त की गई। पुलिस के आने की भनक मिलते ही चालक व तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। अभियुक्तों में बांकी टीकम गांव निवासी कृष्णा साह, भंवरूअा निवासी राजू साह व मधुबन निवासी प्रमोद साह शामिल हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

960 बोतल विदेशी शराब जब्त

सुगौली | रात्री गश्ती पर निकली पुलिस ने 960 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक टाटा मैजिक पिकअप को जब्त किया है। पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार ने बताया कि छपरा बहास नायका टोला में मोतिहारी की तरफ जा रही पिकअप की गतिविधि पर शक होने पर पीछा करते हुए वनसप्ति माई स्थान के समीप पकड़ा गया। जबकि चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। वाहन की जांच में 960 बोतल शराब मिली।

मधुबन से जब्त शराब।
खबरें और भी हैं...