- Hindi News
- National
- Adapur News A Grand Urn For Shree Vishnu Mahayagya A Grand Urn A Devotional Visit
नाै दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, भक्तिमय हुअा वतावरण
प्रखंड अंतर्गत बेलदारवा गांव स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन शोभा यात्रा निकाली गई। पंडित विजय मिश्र के अगुआई में वैदिक मंत्रोच्चारण व जय श्रीराम जैसे गगनभेदी धार्मिक नारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं की संख्या में निकली यह शोभा यात्रा बेलदारवा, इनरवा, सिरिसिया कला, जमुनापुर व जमुनभार गांव के रास्ते भ्रमण कर नेपाल से निकलने वाली उत्तर वाहिनी पसाह नदी के तट पर पहुंची। यहां से जल भरकर नोमेंस लैंड के रास्ते लालाछपरा गांव होकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान रुक-रुक कर हो रही बारिश की बूंदो की परवाह किए बगैर गाजे-बाजे के साथ-साथ श्रद्धालुओं में धर्म के प्रति खासे उत्साह देखा गया। वहीं शोभा यात्रा में शामिल 11 सौ कन्याओं ने अपने माथे पर कलश रखा हुअा था, वहीं हाथी व घोड़ों के अलावा हजारों की संख्या में शामिल लोग यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान यज्ञ के मुख्य कार्यकर्ताओं में शामिल ग्रामीण आलोक चौरसिया, प्रमोद पांडेय, गोरख राम, रामपत साह, भनु साह, अजय कुमार, सिपलाल साह, हरिमोहन प्रसाद, संत कुमार, शंभु ठाकुर, महेश ठाकुर, बीरेंद्र साह आदि ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न तरह के खेल- तमाशों व सर्कस के साथ-साथ नामचीन संत महात्माओं का प्रवचन का भी आयोजन होना है।
भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।