खेखारिया में अचानक लगी आग में एक घर जलकर राख
प्रखंड क्षेत्र की नोनेयाडीह पंचायत स्थित खेखारिया गांव के निवासी फूलमती देवी के घर में आग लगने से हजारों की क्षति हुई है। जिस कारण कपड़ा व घर मे रखे सभी सामान जल कर राख हो गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आग दोपहर के करीब 2 बजे दिन में लगी थी। आग इतनी भयावह थी जिससे अफरा तफरी मच गई। वही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वही फूलमती देवी ने बताई कि चूल्हा में थोड़ा राख बचा था। जिसमे आग होने के वजह से नहीं निकाल पाई। उसी आग से शायद घर में आग लगी है। इसमें बिछावन, चौकी, कुर्सी व राजाई समेत पहनने वाला कपड़ा भी जल गया है।
आग बुझाने के बाद खड़े लोग।