पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

660 बोतल शराब के साथ एक तस्कर धराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढाका पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के दो जगहों पर कार्रवाई कर 660 बोतल नेपाली देसी शराब व दो बाइकों के साथ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस के अधिकारियों के आवेदन पर दो प्राथमिकियां दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर बरेवा निवासी सोनेलाल राम को रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने एक कार्रवाई बरेवा गांव के अम्बेदकर टोला के पास की। जहां से हिरो पैशन प्लस पर लदे 120 बोतल नेपाली शराब के साथ सोनेलाल राम पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई झौआराम चैक पर की गई। वहां पुलिस को देखते ही तस्कर शराब लदे बाइक को सड़क पर गिराकर भागने में कामयाब रहा।

खबरें और भी हैं...