आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में अपार सफलता के बाद पूरे देश में राष्ट्र-निर्माण के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इस कड़ी में जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण योजना के तहत सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर के गांधी चौक, मीना बाजार पर सदस्यता रजिस्ट्रेशन काउंटर
पर सैकड़ों लोगों ने पार्टी को मिस कॉल करके सदस्यता ग्रहण की। अभियान को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अभियान के तहत
कम से कम 5 लाख सदस्य बनाना है और इसकी शुभारंभ आज हो गया है।