पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

59 परीक्षकों पर की गई कार्रवाई की अनुशंसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 के अंतर्गत मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं देनेवाले 59 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने इसको लेकर संबंधित नियोजन इकाईयों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। डीईओ ने उक्त पत्र शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के पत्र के आलोक में जारी किया है। प्रभावती गुप्ता गर्ल्स प्लस टू विद्यालय व मंगलसेमिनरी स्थित मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं देनेवाले शिक्षकों की सूची संलग्न करते हुए संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गयी है। इसके लिए डीईओ ने जिला परिषद, नगर परिषद व नगर पंचायत की नियोजन इकाई को पत्र भेजा है। सूची में कुल 59 परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। इसमें प्रभावती गुप्ता गर्ल्स प्लस टू विद्यालय पर योगदान नहीं देनेवाले जिला परिषद के 21, नगर परिषद के 11 व नगर पंचायत के छह शिक्षक शामिल हैं। वही मंगल सेमिनरी मूल्यांकन केंद्र पर योगदान नहीं देनेवाले जिला परिषद के 13, नगर परिषद के चार व नगर पंचायत के चार शिक्षक शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...