पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Action Will Be Taken Against Beneficiaries Who Do Not Build Houses

घर नहीं बनाने वाले लाभुकों के ऊपर की जाएगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिले पैसे से घर निर्माण नहीं करानेवाले लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद दर्ज किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी बीडीओ व एसडीओ को क्षेत्र भ्रमण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में एसडीओ व बीडीओ के साथ शनिवार को आयोजित बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति, आपूर्ति एव धान अधिप्राप्ति संबंधी मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। विस्तृत समीक्षा क्रम में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, सात निश्चय अन्तर्गत संचालित नल जल योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्धारित कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सभी बीडीओ को पंचायतवार चार स्थलों पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु जमीन चिह्नित करते हुए संबंधित सीओ के अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अविलंब प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के संदर्भ में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि कुछ लाभुकों द्वारा अनुमोदित राशि प्राप्त होने के बावजूद घर बनाने में रुचि नहीं ली जा रही है। ऐसे लाभुकों के विरूद्ध नीलाम पत्र दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के उद्देश्य से सभी बीडीओ को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओंं की समीक्षा व पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...