- Hindi News
- National
- Pakridayal News Agriculture Market To Be Built On 10 Acres Of Land In Chorma Kothi Bazaar Foundation Stone Laid
चोरमा कोठी बाजार में 10 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ की लागत से बनेगी कृषि मंडी, आधारशिला रखी गई
चोरमा कोठी बाजार में स्व रामजी सिंह की स्मृति में रामजी सिंह कृषि मंडी का झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि के राष्ट्रीय समन्यवयक चैता निवासी शाश्वत गौतम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। कृषि मंडी 10 एकड़ में बनेगी जिसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपए होगी। उसके बाद चैता हाई स्कूल में झारखंड के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय का अभिनंदन समारोह आयोजित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए शाश्वत गौतम ने सरकार के आर्थिक नीति को कोसते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए सरकार के पास स्पष्ट नीति का घोर अभाव है जिस कारण किसान ठगे जा रहे हैं। चोरमा कोठी बाजार में रामजी सिंह कृषि मंडी के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा होगा। साथ ही बेरोजगारों को काफी रोजगार मिलेगा। किसान आम, लीची आदि फलों का काफी मात्रा में उत्पादन करते हैं। लेकिन उसका उचित मूल्य किसानों को नहीं मिलता है। इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले मोतिहारी के ईं बलराम सिंह ने बताया कि रामजी सिंह कृषि मंडी में 97 पक्का छतदार दुकान, 116 टीन वाले छतदार दुकान, 6 सीढ़ी, एक धर्म कांटा, 17 हजार वर्ग फीट का खुला बाजार व सभी दुकानों के चारों तरफ 25 फीट चौड़ी सड़क होगी। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि राजनीति करके विधायक, सांसद या मंत्री बन जाना आसान है। लेकिन समाज का विकास करके आमजनों पर राज करना कठिन है। कृषि मंडी के द्वारा किसानों की फसलों का उचित मूल्य ही नहीं, बल्कि किसानों के शर्तो पर फसलों का दाम तय होना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता डॉ. विजय कुमार सिंह व मंच संचालन राजेश सिंह ने किया। मौके पर रामचंद्र कुंअर, प्रेमशंकर पासवान, मोद नारायण कुंअर, सुरेंद्र भगत, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, रामनरेश सिंह, सिंकू सिंह, ब्रजभूषण प्रसाद, केशव सिंह, प्रमोद कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय का अभिनंदन करते लोग।