पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raxaul News Antyodaya Express Derailed In Order To Leave The Washing Pit

वाशिंग पिट से जाने के क्रम में डिरेल हुई अंत्योदय एक्सप्रेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रक्सौल से लोकमान्य तिलक के लिए खुलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को दाेपहर 1.10 बजे वाशिंग पीट से स्टेशन जाने के क्रम में सीक लाईन पर डिरेल हो गई। इसकी सूचना पर सभी रेल अधिकारियों और कर्मियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के साथ ही सभी अधिकारी व कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे अाैर लाईन के नीचे गिरे ट्रेन के डब्बा को उठाने में लग गए जिसे घंटो मशक्कत के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर उठाने के बाद उसी लाईन पर ठेलकर चलाया गया जो 80 फीट आगे जाकर उसी सीक लाईन पर पुनः डिरेल हो गई जिसे उठाने का सिलसिला जारी है। डिरेल होने वाले बौगी का नंबर 195125/ C है। अंत्योदय एक्सप्रेस खुलने के निर्धारित समय 3.40 से 40 मिनट विलंब से खुली। मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, एरिया ऑफिसर एस मल्लिक, अरुण कुमार, कैरेज इंचार्ज उमेश कुमार, सूरज पासवान, टीटी राजेश कुमार सहित रेलवे के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...