- Hindi News
- National
- Banjariya News Application Has Been Submitted For Taking Forged Incentive Money By Forging Signature
जाली हस्ताक्षर कर शौचालय प्रोत्साहन राशि लेने के लिए जमा किया गया है आवेदन
बंजरिया| प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत की वार्ड दो के वार्ड सदस्य रंजन कुमार का जाली हस्ताक्षर कर शौचालय प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए आवेदन कार्यालय में जमा किया गया है। मामले को लेकर वार्ड सदस्य रंजन कुमार ने बीडीओ किरण कुमारी को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है। बीडीओ किरण कुमारी ने स्वच्छता मिशन के प्रखंड समन्यवक राकेश कुमार को वार्ड सदस्य के साथ आवेदन को चिह्नित कर जांच करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के एक माह बीतने के बाद भी प्रखंड समन्यवक के असहयोग करने से मामले की जांच नहीं हो सकी है। इधर, शौचालय प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने के लिए दलालों की सक्रियता बढ़ गयी है। वार्ड सदस्य ने बताया कि कार्यालय में कुछ लाभुकों का आवेदन उन्हाेंने देखा था जो वार्ड तीन व चार के वासी हैं। परन्तु बिना उसकी जानकारी के उसके वार्ड का पता देकर जाली हस्ताक्षर व मुहर लगा कर उनलोगों का आवेदन जमा किया गया है।