अरेराज की अनुज्ञा को मिली एकीकृत कला की उपाधि
अरेराज की अनुज्ञा कुमारी को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय एकीकृत कला (अंतरराष्ट्रीय सबंध विषय) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के कुलाध्यक्ष व भारत के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रामनाथ कोविंद, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल झारखंड द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलाधिपति न्यायमूर्ति वी.एन.खरे, सेवानिवृत मुख्य न्यायधीश भारत, उप कुलपति प्रो नन्द कुमार यादव “इंदु” की उपस्थिति में डीन स्कूल ऑफ हयूमैनिटिज़ एंड सोसल साइंस डॉ रविन्द्र नाथ शर्मा ने अनुज्ञा कुमारी को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। अनुज्ञा अरेराज के हरदिया वार्ड 04 निवासी शिक्षिका रंजना कुमारी की पुत्री है। अनुज्ञा ने बताया कि शिक्षा के इस शिखर तक पहुंचाने का श्रेय चाचा गणेश पांडेय, माता रंजना कुमारी, पिता व गुरुजन को जाता है।
उपाधि लेते अनुज्ञा कुमारी (फाइल फोटो)।