- Hindi News
- National
- Areraj News At School Children Played Matka Buri Holi And Offered Each Other Good Wishes
स्कूल में बच्चों ने खेली मटका फोड़ होली एक-दूसरे को गुलाल लगा दी शुभकानाएं
गोविंदगंज|राजहंस एकेडमी प्ले स्कूल में होली मिलन समारोह के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने पांच मटका फोड़कर अपनी प्रतिभा को दिखाया। चार मटकों में गुलाल व एक मटका मे रंग रखा गया था। जिसे बच्चों ने फोड़ा। साथ ही अभिभावकों सहित अन्य लोगो ने राजहंस एकेडमी प्ले स्कूल के द्वारा अरेराज मे पहली बार आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम की सराहना खूब की गई। स्कूल के निदेशक रविरंजन कुमार पान्डेय ने बताया कि प्ले स्कूल मे पढ़ाई के साथ साथ छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ाना बहुत ही जरूरी है ऐसे मे प्रतियोगिता कार्यक्रम के माध्यम से ही बच्चों का मनोबल बढ़ाया जा सकता है जिसको लेकर स्कूल मे होली मिलन समारोह के साथ मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर अभिषेक कुमार मिश्र, आशिष कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार,स्वाती आनंद, रागनी कुमारी, खुशबू कुमारी, अप्पी कुमार, अभिभावक अवनीश राय, आदित्य पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।