कार की चोरी करने का किया प्रयास, प्राथमिकी
नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला से गुरुवार की रात चोरों ने एक कार की चोरी करने का प्रयास किया है। प्रयास में असफल होने पर चोर गाड़ी को कुछ दूर ले गए अाैर छोड़ दिया। मामले में उक्त मोहल्ला के चंदन कुमार मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि उसका डेरा उक्त मोहल्ला के सपही देवी माई स्थान के समीप है। रात में डेरा के आगे वे गाड़ी खड़ी कर वह सपरिवार अंदर चले गए। सुबह जगने पर देखा तो उनकी गाड़ी डेरा से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दी गई थी। बताया जाता है कि चोराें गाड़ी को चुराकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी लॉक होने के कारण गाड़ी छोड़ दी अाैर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्हाेंने कहा है कि घटनास्थल के समीप ही एक किराने दुकान में लगे सीसीसटीवी कैमरे में उक्त वारदात दर्ज है।