- Hindi News
- National
- Raxaul News Ban On Citizens Of Nepal And Other Countries From Entering India
नेपाल और अन्य देशों के नागरिकों के भारत में प्रवेश करने पर लगाई रोक
एक तरफ जहां नेपाल के वीरगंज, काठमांडू सहित पुरे नेपाल में कोरोना वायरस को लेकर रक्सौल स्थित भारतीय सीमा को भारत द्वारा बंद करने की अफवाह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है, वहीं दूसरी तरफ इसकी सत्यता जानने के लिए रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यलय के इंचार्ज डीएफओ ए के पंकज से बात करने पर उन्होंने बताया कि रक्सौल वीरगंज सीमा पर नेपाल भारत के लोगों का निर्बाध रूप से आवागमन जारी है। कोरोना फैलने की संभावना को देखते हुए भारत के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शुक्रवार की शाम 5.30 बजे से नेपाल के अतिरिक्त सभी विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश पर आगामी 15 अप्रैल तक रोक लगा दी गयी है। इसके लिए आव्रजन कार्यालय की टीम सीमा पर तैनात है। विदेशियों के आने पर उन्हें वापस कर दिया जाएगा। इस सीमा से केवल नेपाली नागरिकों को ही भारत में प्रवेश करने की इजाजत है। नेपाल के अतिरिक्त किसी भी विदेशी को प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। नेपाल में आवागमन करने वाले भारतीय व नेपाली नागरिकों के रक्सौल प्रवेश पूर्व सीमा पर स्क्रीनिंग टेस्ट कर डंकन स्थित आईशोलेशन वार्ड में भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। जल्द ही यह सेवा रक्सौल सीमा पर प्रारंभ हो जाएगी। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच से पूर्व नेपाल से भारत आनेवाले एक विदेशी पर्यटक की जांच आव्रजन कार्यालय में की गई। लेकिन जांच में आदमी पॉजिटिव नहीं पाया गया। विदेशी नागरिक रशिया के हैं जिन्हें जांचोपरान्त जाने दिया गया। सनद रहे कि चीन से निकला कोरोना वायरस भारत, नेपाल सहित पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुका है जिसको लेकर भारत ने भी नेपाल भारत सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश पर रोक लगा दिया है।