15 मार्च को भवानीपुर महोत्सवका भव्य आयोजन किया जाएगा
भवानीपुर बेसिक स्कूल में 15 मार्च को होनेवाले भवानीपुर महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार द्विवेदी व सचिव आशीष जायसवाल ने सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। पंकज ने बताया कि महोत्सव का आयोजन रविवार को हनुमान उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय परिसर में होगा। यह कार्यक्रम तीन सत्र में संचालित किया गया जाएगा। इसमें दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेधा सम्मान शामिल है। कार्यक्रम के मध्य में लोक गायक नागेंद्र उजाला व अनुपमा यादव की प्रस्तुति स्मरणीय होगी। सचिव आशीष ने कहा कि भवानीपुर अपने विरासत को लेकर प्रसिद्ध रहा है। इसी विरासत के बारे में उपस्थित जनसमुदाय व आगत अतिथियों को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद राधामोहन सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक डॉ राजेश कुमार, राजू तिवारी, सचिन्द्र सिंह, श्यामबाबू प्रसाद सहित कई गणमान्य शिरकत करेंगे। इसके मुख्य संरक्षक मुखिया मुनानी शर्मा व समाजसेवी रणधीर कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह हैं। बैठक में जितेंद्र कुमार दास, सनोज कुमार, राधेरमण ठाकुर, गजेंद्र कुमार, राजकुमार पासवान, संतोष कुमार जायसवाल, हिमांशु कुमार, नौशाद आलम, उपेंद्र कुशवाहा, मुन्ना कुमार दास
उपस्थित थे।