खेत जा रही दो महिलाओं को बोलेरो ने रौंदा, दोनों की मौत
दक्षिणी श्रीपुर के रामपुर में सोबइयां घाट के समीप रविवार को एक अनियंत्रित बाेलेरो ने दो महिलाओं को ठोकर मार दी। इसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। दोनों महिला घर से निकल कर खेत में काम करने जा रही थी। दोनों महिला पहले तो कुछ दूर तक बाेलेरो के साथ घसीटती रही। बाद में कुछ दूर जाकर गिरी। ठाेकर मारने के बाद बाेलेरो थोड़ी दूर आगे जाकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई। दोनों मृत महिला की पहचान रामपुर निवासी वीरेश सिंह की 40 वर्षीय प|ी सावित्री देवी और मंजय मांझी की 28 वर्षीय प|ी मुन्नी देवीके रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाेलेराे को अपने कब्जे में लेकर थाना पर लाने की कार्रवाई में जुट गई है।
दोनों कुछ दूर तक बाेलेरो के साथ घसीटती रही
बताया जाता है कि दोनों महिला रामपुर स्थित अपने-अपने घर से निकल कर एक साथ खेत में काम करने सड़क पकड़ कर जा रही थी। तभी सामने रूलही से श्रीपुर की तरफ तीव्र गति से एक बाेलेरो तेज गति से आ रहा था। देखते-देखते बाेलेरो अनियंत्रित होकर दोनों महिलाओं को ठोकर मार दी। छोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिला कुछ दूर तक बाेलेराे के साथ घसीटती रही। उसके बाद छिटक कर दूर जाकर गिरी। घटना के बाद बाेलेराे एक गड्ढे में पलट गई तथा उसमें चालक समेत सवार तीन लोग बाहर निकल भाग खड़े हुए।
पीएचसी में घायल महिला को एंबुलेस से उतारते लोग।