- Hindi News
- National
- Sugauli News Call For Welfare Schemes And Spreading The Message Of The Party From House To House
कल्याणकारी योजनाएं व पार्टी के संदेश को घर-घर प्रसारित करने का आह्वान
रामगढ़वा | रामगढ़वा पश्चिमी मंडल भाजपा कार्यसमिति के विस्तार के बाद पहली बैठक रविवार को गायत्री सदन रामगढ़वा में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार तिवारी ने की।बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि व सुगौली विधायक रामचन्द्र सहनी ने रामगढ़वा मंडल भाजपा कार्यसमिति के गठन पर संतोष व्यक्त किया। 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों के घर पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा और दरवाजे पर नेम प्लेट लगाया जाएगा। पूर्व मंत्री व विधायक विजय गुप्ता ने महिलाओं से पार्टी का संदेश और कल्याणकारी योजनाओं को घर घर प्रसारित करने का आह्वान किया।