- Hindi News
- National
- Phenhara News Camp Will Be Organized With Regard To Construction Of Toilets
शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि को लेकर लगेगा शिविर
प्रखंड की सभी पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण करने वालों के बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए पंचायत वार शिविर लगाने की अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन फेनहारा प्रखंड के आईबी भवन में 11 बजे से शिविर लगेगा। जबकि 16 मार्च को मधुबनी पंचायत की मध्य विद्यालय मधुबनी और मनकरवा पंचायत की मध्य विद्यालय मनकरवा में, 18 मार्च को रुपौलिया पंचायत की प्राथमिक विद्यालय शेखौना, खान पिपरा पंचायत की मध्य विद्यालय टेवसा में और 20 मार्च को बाड़ा परसौनी पंचायत की मध्य विद्यालय परसौनी कोठी में शिविर लगाया जाएगा। जिसमें वैसे लाभार्थी जिन्होंने शौचालय का निर्माण करा लिया है और उनको अब तक शौचालय निर्माण का प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। उनका टैगिंग करते हुए उन्हें जल्द भुगतान किया जाएगा।