पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्ल्ड किडनी डे पर कैंपका किया जाएगा आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड किडनी डे प्रत्येक साल 14 मार्च को मनाया जाता है। इसको लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों में किडनी जांच के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस को मनाने का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को किडनी की बीमारी से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है।

गौरतलब है कि देश में औसतन 14 प्रतिशत महिलाएं और 12 प्रतिशत पुरूष किडनी की समस्या से पीड़ित हैं। पूरे विश्व में तकरीबन 19.5 करोड़ महिलाएं व 18 करोड़ पुरुष किडनी की समस्या से पीड़ित है। भारत में भी यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां हर साल 2 लाख लोग इस रोग की चपेट में आते हैं। किडनी की बीमारी के शुरूआती लक्षणों में लगातार उल्टी आना, भूख नहीं लगना, थकान और कमजोरी महसूस होना, पेशाब की मात्रा कम होना, खुजली की समस्या होना, नींद नहीं आना और मांसपेशियों में खिंचाव होना प्रमुख हैं। इससे बचने के लिए डिब्बा बंद खाने की चीजें, चिप्स, नमकीन, अचार और चटनी का सेवन कम करना चाहिए। इस संबंध में डॉ. अतुल कुमार, डॉ. पुष्कर कुमार सिंह आदि ने बताया कि किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसके प्रति लापरवाही हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है। किडनी के बारे में आम नागरिक को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...