- Hindi News
- National
- Motihari News Chamber39s Holi Milan Celebrations Tomorrow With Comedic Satire
चैंबर का होली मिलन समारोह कल, सजेगी रंग-गुलाल के साथ हास्य व्यंग्य की महफिल
मोतिहारी| चैंबर ऑफ कॉमर्स 10 मार्च को सत्याग्रह चौक(गांजा चौक) पर होली मिलन समारोह मनाएगा। समारोह की सफलता को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इनमें संयोजक रामभजन, वीरेंद्र जालान, संजय जायसवाल, चंदू मिश्रा, तारकेश्वरनाथ केडिया शामिल हैं। समारोह में रंग गुलाल की बहार के साथ हास्य व्यंग व नृत्य की महफिल सजेगी। संयोजक रामभजन व सह संयोजक संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। तारकेश्वरनाथ केडिया ने बताया कि हसीन पोशाक, मनमाेहक नृत्य, सर्वश्रेष्ठ हास्य व्यंग की प्रस्तुति बेहतर करने वाले पांच व्यक्तियों को चंदु मिश्रा की ओर से होली स्पेशल पुरस्कार दिया जाएगा।