चंपारण क्रिकेट क्लब ने चकिया क्रिकेट क्लब को किया पराजित
ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में चकिया क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 90/10(24.2) रन का स्कोर बनाया जिसमें रजनीश ने 30 और बलाल ने 29 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। चंपारण क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में बबलू ने 3 और राजकुमार ने भी 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र 13.4 ओवर में ही मैच को 8 विकेट से जीत लिया। चंपारण क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आकाश ने 40 और सौरभ ने 17 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच चंपारण क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आकाश को उसके शानदार बल्लेबाजी के लिए जी के स्पोर्ट्स के द्वारा दिया गया। मौके पर राजु कुमार सिंह, अभिषेक कुमार ठाकुर, ज्ञानेश्वर गौतम आदि थे।