- Hindi News
- National
- Kotva News Champaran Satyagraha Memorial Day Celebrations To Be Held On 21 And 22
21 और 22 को होगा चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह
चम्पारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह का 19 वें आयोजन को लेकर गांधीग्राम जसौली पट्टी में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सचिंदर प्रसाद सिंह ने की। श्री सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य गांधी जी के उद्देश्यों को जन- जन तक पहुचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण के साथ-साथ राष्ट्रीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही हास्य एवं व्यंग्य के कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बैठक की गई है। उक्त समारोह को 21-22 मार्च को आयोजित की जाएगी। बिहार सरकार के कला संस्कृति व युवा विभाग के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें 50 विभाग का स्टॉल लगेगा। वहीं शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक भी अपना नि:शुल्क सेवा देंगे। समारोह को सफल बनाने के लिए 15 समितियों का गठन किया गया है। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों को शामिल किया गया है। मौके पर सुनील सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजेश्वर बैठा, कुमार ओंकार, कृष्ण कांत राज, भूपेंद्र नारायण सिंह, शिव कांत झा, रविंद्र सिंह, राम श्रेष्ठ बैठा, अखिलेश सिंह, पारस नाथ काजी थे।