पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Chief39s Buffalo And Supporters Beat Up Bajwan39s Family For Refusing To Break Cctv Camera

सीसीटीवी कैमरा को तोड़ने से मना करने पर मुखिया के भैंसुर व समर्थकों ने बजवान के परिजनों से की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डुमरिया पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के भैंसुर प्रमोद यादव व उसके समर्थकों ने पड़ोसी बीएसएफ जवान के घर पर हमला कर परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उनलोगों ने घर में लूटपाट भी किया। जिससे बीएसएफ जवान रूपेश कुमार की मां सुमित्रा साह, भाई राजेश साह, छाेटी बहन अन्नु कुमारी व तीन भतीजा-भतीजी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मोतिहारी में कराया गया। घटना बुधवार की है। रुपेश
पश्चिम बंगाल के पतिराम में बीएसएफ के 199वीं बटालियन में कार्यरत है। हमलावरों ने साक्ष्य छुपाने की नियत से जवान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया और अपने साथ लेते गए। हालांकि, उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई तथा घटनास्थल पर कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर शांति बहाल करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दिया आवेदन

मामले में जवान की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें तेरह नामजद व करीब 20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया। जिसमें मुखिया का भैंसुर प्रमोद यादव, सुबोध यादव, नागेंद्र यादव, अरुण यादव, मुखिया पति जितेंद्र यादव, अजय यादव, बाबूराम यादव, ललन महतो, रागिनी कुमारी, रिंकू कुमारी, बबीता देवी, पिंकू देवी मुखिया, रितु देवी आदि शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से नागेंद्र यादव ने भी थाने में आवेदन देकर 23 लोगों को आरोपित किया। उसने सुशील पाठक, रूपम पाठक, पिंटू मिश्रा, अतुल पाठक, नरेंद्र पाठक, राजेंद्र साह आिद को आरोपित किया।

लाठी लेकर लाेगाें काे मारने के लिए दौड़ते मुखिया के भैंसुर व समर्थक।
खबरें और भी हैं...