पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Areraj News Children Are The Future Of The Country School Is An Accessible Means To Brighten The Future Of Children Sdo

बच्चे देश के हैं भविष्य, स्कूल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का है एक सुलभ माध्यम : एसडीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरेराज न्यू पटना सेंट्रल स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में आए अरेराज एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्र व महंत रविशंकर गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल के निदेशक प्रेम चंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत एसडीएम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं और विद्यालय बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का एक सुलभ माध्यम है। प्राइवेट स्कूलों का देश के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका है ऐसे में न्यू पटना सेंट्रल स्कूल परिवार धन्यवाद का पात्र हैं। जिनके द्वारा सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान की जा रही है। महंत श्री गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में शिक्षा सबसे निचले स्तर पर है। इसके बावजूद भी हमारे युवाओं की क्षमता इतनी ज्यादा है कि हर प्रतियोगिता परीक्षाओं में बिहार के युवा सबसे ऊंचे पायदान पर होते हैं। हमें युवाओं की क्षमता पर गर्व है और न्यू पटना सेंट्रल स्कूल जैसे विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान शिक्षा को बढ़ावा देने में है जो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं के सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व बच्चों के लिए सबसे रोमांचक कार्यक्रम सर्जिकल स्ट्राइक नाटक रहा। जिसमें स्कूल के क्लास 10 के छात्रों ने फौजी सैनिक बनकर बेहतर प्रस्तुति दी। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति बेहतर ढंग से दी। मौके पर मुख्य रूप से डॉ राहुल कुमार, शिक्षक मदन मोहन नाथ तिवारी, नमी नारायण मिश्र, नरेश मिश्र, जय गोविंद यादव, मनीष सिंह, अरुण मिश्रा, अंकिता मिश्रा, प्रियंका कुमारी, नीरज कुमार, सुमन मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते एसडीएम व महंत।
खबरें और भी हैं...